Auto Play & Responsive (Full Width) YouTube Video

अगर आप ब्लॉगर की पोस्ट्स में YOUTUBE वीडियो को स्वत: ही चलने वाली वीडियो लगाना चाहते हैं तो यह ट्रिक अपनाइए!

नमस्कार दोस्तों, मैं फिर से हाजिर हूं एक नयी जानकारी के साथ। इस पोस्ट में हम बात करेंगे कि आप किस प्रकार से अपने ब्लॉग के पेज या पोस्ट में YOUTUBE की वीडियो को RESPONSIVE रूप में सेट कर सकते हैं।

RESPONSIVE से तात्पर्य है कि यह अपने आप ही पेज की चौड़ाई के हिसाब से एडजस्ट हो जाती है और आपको एक बेहतरीन लुक में दिखती है। हालांकि ब्लॉगर में YOUTUBE वीडियो को सीधे ही जोड़ने का विकल्प दिया गया है परंतु जब आप वीडियो आइकन के द्वारा YOUTUBE वीडियो को अपने पेज या पोस्ट में जोड़ते हैं तो वह एक छोटे से रूप में जुड़ती है जो देखने में थोड़ी अजीब लगती है। नीचे हम दोनों वीडियो को जोड़कर बता रहे हैं ताकि आपको स्वयं ही अंतर समझ आ सके।

सीधे ही जोड़ी गई वीडियो कुछ इस प्रकार से दिखती है।


RESPONSIVE रूप में सेट की गई वीडियो कुछ इस प्रकार से दिखती है।



उपरोक्त दोनों वीडियो को देखकर आप समझ ही गए होंगे कि दोनों में कितना अंतर है। RESPONSIVE वीडियो देखने में कितनी अच्छी लग रही है। जबकि सामान्य रूप से जोड़ी गई वीडियो एक छोटे से आइकन के रूप में हमारी पोस्ट में जुड़ी है।

कैसे जोड़ेंगे RESPONSIVE YOUTUBE VIDEO
अगर आप भी इसी प्रकार से अपने ब्लॉग की पोस्ट में RESPONSIVE YOUTUBE VIDEO जोड़ना चाहते हैं तो आपको नीचे दिया गया कोड अपनी पोस्ट में प्रयोग करना होगा।

<iframe width="100%" height="315" src="https://www.youtube.com/embed/WnM1eZKH4Jo" frameborder="0" allow="accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture" allowfullscreen></iframe>

इसमें आपको अपनी वीडियो का URL बदलना होता है, जो कि लाल रंग से इंगित किया गया है। आप चाहें तो YOUTUBE से  सीधे ही वीडियो अपनी पसंदीदा वीडियो के लिए यह कोड प्राप्त कर सकते हैं। HTML एडिट कर जहां आप चाहें अपनी पोस्ट में या पेज में RESPONSIVE VIDEO जोड़ सकते हैं। शेयर विकल्प में EMBED पर क्लिक कर HTML कोड प्राप्त कर सकते हैं। लेकिन याद रखें YOUTUBE से प्राप्त कोड में आपको WIDTH की जगह 100% सेट करना होगा।

AUTOPLAYING YOUTUBE VIDEO कैसे सेट करें 
यह तो हुई RESPONSIVE VIDEO सेट करने की। अगर आप चाहते हैं कि आपके पोस्ट या पेज पर क्लिक करते ही आपकी वीडियो स्वत: ही प्ले होने लगे तो भी आप ऐसा कर सकते हैं। इसके लिए आपको नीचे दिया गया कोड प्रयोग करना होगा।

<iframe allowfullscreen="" frameborder="0" height="410" id="gmr-video" src="https://www.youtube.com/embed/WnM1eZKH4Jo?rel=0&amp;showinfo=0&amp;autoplay=1&amp;start=08&amp;mute=1" style="border-radius: 0px; border: 0px solid #fff; box-shadow: 0px 0px 0px #888888; z-index: 2000;" width="100%"></iframe>

इसमें भी आपको अपने YOUTUBE VIDEO URL को बदलना होगा। YOUTUBE वीडियो में शेयर बटन ​पर क्लिक कर EMBED OPTION के द्वारा आप किसी भी YOUTUBE VIDEO का URL प्राप्त कर सकते हैं। नीचे इसी कोड का प्रयोग करके AUTO PLAYING RESPONSIVE वीडियो जोड़ी गई है, जिसे आप देख सकते हैं।

आशा है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी और आप समझ गए होंगे कि किस प्रकार से अपने ब्लॉग पेज या पोस्ट में AUTO PLAYING RESPONSIVE वीडियो जोड़ सकते हैं।
Live Preview
See it live with all the features that exist, both on the homepage and the page posts.
advertisement

0 Response to "Auto Play & Responsive (Full Width) YouTube Video"

Post a Comment

sponsored