क्या आपको Google Adsense Approval नहीं मिला ?? तो इन 5 Alternatives को आजमाकर देखिए ...
दोस्तों, हर ब्लॉगर चाहता है कि उसे गूगल एडसेंस का एप्रूवल मिले ताकि उसकी कमाई ठीक से हो। किंतु अगर किन्हीं कारणों से आपको गूगल एडसेंस का एप्रूवल प्राप्त नहीं हुआ है तो आप इन नेटवर्क को ट्राय कर सकते हैं। यह नेटवर्क आपको तत्काल एप्रूवल के साथ मोनेटाइजेशन की सुविधा प्रदान करते हैं। हालांकि गूगलल एडसेंस की कमी को तो यह पूरा नहीं कर सकते पर इनसे आपको आमदनी होती रहेगी। तो चलिए जान लेते हैं इनके बारे में।
पोस्ट ज्यादा लंबा न हो इसलिए संक्षेप में किंतु आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने का प्रयास किया है।
1- REVENUEHITS : (Click Here to Sign Up)
आपके ब्लॉग और वेबसाइट मोनेटाइजेशन के लिए RevenueHits एक अच्छा पब्लिशर नेटवर्क है। हिन्दी ब्लॉग के लिए भी आप इसे उपयोग कर सकते हैं। यह 6 प्रकार की (Banner, Popunder, Floating Banner, Shadow Box, Slider, Button, Footer, Interstial & Topbar) विज्ञापन सेवाएं प्रदान कर हमारे ब्लॉग को मोनेटाइज करता है। आप मोबाइल और डेस्कटॉप के लिए अलग अलग विज्ञापन फॉर्मेट का उपयोग कर अपने ब्लॉग को मोनेटाइज कर सकते हैं। इसमें एप्रूवल की कोई समस्या नहीं होती है, बस साइन अप कीजिए और मोनेटाइज करना शुरू कर दीजिए। इसमें Referral की सुविधा है जिससे आप मोनेटाइजेशन के साथ साथ Referral करके भी पैसे कमा सकते हैं।
कुछ जानकारी संक्षेप में —
Min. Traffic - 0 Visitor
Language - Hindi, English & Others
Referral - Yes, 10% Share
Min. Payout - $ 20 for Paypal/Payoneer
Support - 6 Type Ads
Platform - Mobile & Desktop
Monetize - Domain & Subdomain
2- CHITIKA : (Click Here to Sign Up)
ब्लॉग और वेबसाइट मोनेटाइजेशन के लिए CHITIKA एक अच्छा पब्लिशर नेटवर्क है। हिन्दी ब्लॉग के लिए भी आप इसे उपयोग कर सकते हैं। यह Google Adsense की तरह ही सेवाएं प्रदान करता है। इसकी एप्रूवल के लिए आपको सबसे पहले साइन—अप करना होता है उसके बाद CHITIKA की तरफ से आपको एक कोड मिलता है जिसे आपको अपने ब्लॉग, वेबसाइट के ROOT/HTML में पेस्ट करना होता है। उसके बाद आपकी साइट स्वत: ही एप्रूव हो जाएगी और विज्ञापन दिखने लगेंगे। यह 4-5 प्रकार की Banner Ads सेवाएं प्रदान कर हमारे ब्लॉग को मोनेटाइज करता है। आप मोबाइल और डेस्कटॉप के लिए अलग अलग विज्ञापन फॉर्मेट का उपयोग कर अपने ब्लॉग को मोनेटाइज कर सकते हैं। इसमें एप्रूवल की कोई समस्या नहीं होती है, बस साइन अप कीजिए और मोनेटाइज करना शुरू कर दीजिए। इसमें Referral की सुविधा है जिससे आप मोनेटाइजेशन के साथ साथ Referral करके भी पैसे कमा सकते हैं।
कुछ जानकारी संक्षेप में —
Min. Traffic - 0 Visitor
Language - Hindi, English & Others
Referral - Yes, 10% Share
Min. Payout - $1 for Paypal & $50 for Payoneer
Support - 4-5 Type Banner Ads
Platform - Mobile & Desktop
Monetize - Domain & Subdomain
3- PROPLLER ADS : (Click Here to Sign Up)
मोनेटाइजेशन के लिए PropllerAds भी एक अच्छा और लोकप्रिय नेटवर्क है। अगर आपके पास वेबसाइट नहीं है तो भी आप PropllerAds के माध्यम से पैसे कमा सकते हैं। यह 4 प्रकार की (Native, Interstial, Popunder & Direct Link) विज्ञापन सेवाएं प्रदान कर हमारे ब्लॉग, वेबसाइट को मोनेटाइज करता है। इसमें भी Referral की सुविधा है जिसके माध्यम से आप पैसे कमा सकते हैं। हालांकि इसमें Referral कमाई का मार्जिन 5% ही है। इसमें भी आपको तत्काल एप्रूवल मिलता है। आप चाहें तो इसे ट्राय कर सकते हैं।
कुछ जानकारी संक्षेप में —
Min. Traffic - 0 Visitor
Language - All Languages
Referral - Yes, 5% Share
Min. Payout - $100
Support - 4 Type Ads
Platform - Mobile & Desktop
Monetize - Domain & Subdomain
4- yLLix Media : (Click Here to Sign Up)
यह भी तत्काल एप्रूवल वाला पब्लिशर नेटवर्क है। Web, Blog मोनेटाइजेशन के लिए yllix Media एक अच्छा Alternative है। यह 6 प्रकार की (Banner, Direct Link, Slider, Pop, Layer, Redirect) विज्ञापन सेवाएं प्रदान कर हमारे ब्लॉग, वेबसाइट को मोनेटाइज करता है। इसमें भी Referral की सुविधा है। Referral आपके लिए अच्छा हो सकता है क्योंकि अगर आपके रेफरल लिंक से कोई नया विज्ञापनकर्ता या पब्लिशर yllix को मिलता है तो आपको $100 मिल सकते हैं साथ ही 2% lifetime कमीशन मिलेगा ही। आप चाहें तो इसे ट्राय कर सकते हैं।
कुछ जानकारी संक्षेप में —
Min. Traffic - 0 Visitor
Language - All Languages
Referral - Yes, 2% Share
Min. Payout - $50 for Payoneer, $1 for Paypal
Support - 6 Type Ads
Platform - Mobile & Desktop
Monetize - Domain & Subdomain
5- VigiLink : (Click Here to Sign Up)
तत्काल एप्रूवल देकर मोनेटाइजेशन देने वाला VigiLink भी एक अच्छा विकल्प है। यह Native Ads (नेटिव विज्ञापन) के माध्यम से हमारे ब्लॉग को मोनेटाइज करता है। इसमें Useful प्रोडक्ट का विज्ञापन Affiliates के माध्यम से किया जाता है, Products खरीदे जाने पर आपको कमीशन मिलता रहता है। इसमें रैफरल की सुविधा है जिसका आप लाभ उठा सकते हैं। इसमें रेफरल की इनकम का सबसे अधिक मार्जिन 35% है रैफरल के माध्यम से आप अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं।
यह पोस्ट किसी भी तरह से गूगल एडसेंस (Goole Adsense) के महत्व को, उपयोग को कम करने के लिए नहीं है। इसमें केवल उन लोगों के लिए विकल्प सुझाए गए हैं जिन्हें किन्हीं कारणों से Google Adsense का एप्रूवल नहीं मिल सका है। मंतव्य समझने के लिए धन्यवाद।
कुछ जानकारी संक्षेप में —
Min. Traffic - 0 Visitor
Language - All Languages
Referral - Yes, 35% Share
Min. Payout - $10 for Paypal
Support - Native Ads Only
Platform - Mobile & Desktop
Monetize - Domain & Subdomain
तो यह भी 5 पब्लिशर नेटवर्क की जानकारी। इनके माध्यम से नये यूजर्स, कम पेज व्यू पाने वाले ब्लॉगर्स एवं वेबसाइट्स भी तत्काल एप्रूवल प्राप्त करके अपने ब्लॉग एवं वेबसाइट को मोनेटाइज कर सकते हैं।अगर जानकारी उपयोगी लगी हो दूसरों के साथ बांटिए।

0 Response to "Top 5 Google Adsense Alternatives | Web Monetization "
Post a Comment