अपने Blogger ब्लॉग में किसी अन्य व्यक्ति को लेखक (Admin) के तौर पर कैसे जोड़ते हैं ?? बहुत आसान Trick है ....
अगर आपका ब्लॉग कोई Education, News, Company अथवा अन्य किसी प्रकार से Commercial ब्लॉग है तो आपको उस पर अपनी टीम को जोड़ने की जरूरत तो पड़ेगी ही क्योंकि इतनी बड़ी जिम्मेदारी को आप अकेले संभालने में थोड़े परेशान हो सकते हैं। ब्लॉगर में एक सुविधा है जिसकी मदद से आप अपने ब्लॉग में टीम मेम्बर्स को जोड़ सकते हैं। इसमें आप अन्य व्यक्तियों को Half Rights या Full Rights देकर Author अथवा Admin बना सकते हैं।
Admin और Author में क्या अंतर है ?
Admin और Author में शक्ति यानि पावर का अंतर है। Admin के पास ब्लॉग को पूर्ण रूप से मैनेज करने की क्षमता होती है। वह किसी भी व्यक्ति को जोड़ सकता है, ब्लॉग की सेटिंग बदल सकता है या कुछ भी कर सकता है। जबकि Author केवल ब्लॉग पर पोस्ट्स यानि अपडेट्स कर पाते हैं।
क्या है फायदा Admin बनाने का ??
अगर आप न्यूज या शिक्षा संबंधी या अन्य कोई ब्लॉग चलाते हैं तो आपके साथ साथ आपकी टीम के अन्य मेम्बर्स भी ब्लॉग पर सतत् रूप से अपडेट्स कर सकते हैं। टीम इसलिए जोड़ी जाती है ताकि हर कार्य आसानी से पूर्ण हो सके। अगर आप के टीम मेम्बर्स अलग—अलग शहरों से हैं तो भी यह सबसे अच्छी बात होगी कि आपके साथ—साथ आपके मेम्बर्स भी अपने ज्ञान और उपयोगी जानकारी को कभी कभी कहीं से भी आपके ब्लॉग पर शेयर कर सकते हैं। अगर आप आॅफलाइन हैं तो भी अन्य मेम्बर्स निरंतर अपडेट्स कर आपके ब्लॉग को अपडेटेड बनाए रख सकते हैं।
कैसे बनाते हैं ?
अब प्रमुख बात यही है कि आप अपने ब्लॉग पर किसी अन्य व्यक्ति को कैसे Author या Admin बना सकते हैं। गूगल ब्लॉगर यह सुविधा देता है कि आप अपने ब्लॉग पर किसी भी व्यक्ति को जोड़कर उसे अपने ब्लॉग पर पोस्ट्स लिखने या ब्लॉग को मैनेज करने की पावर दे सकते हैं। अगर आप भी अपने ब्लॉग पर किसी Author या Admin को जोड़ना चाहते हैं तो निम्न प्रक्रिया को अपनाइए —
1- सबसे पहले ब्लॉगर पर लॉगइन लें एवं उस ब्लॉग का चयन करें जिस पर आपको Author या Admin जोड़ना है।
2- उसके बाद आपको सेटिंग सेक्शन में जाना है।
3- थोड़ा सा पेज नीचे करने पर आपको Permissions का विकल्प मिलेगा। जिसमें आपको Add Authors पर क्लिक करना है।
4- क्लिक करने पर आपके सामने एक बॉक्स आएगा जिसमें आपको संबंधित व्यक्ति का ई—मेल पता लिखना है। यहां पर सावधानी बरतें एवं वही पता लिखें जिस व्यक्ति को आप ब्लॉग पर जोड़ना चाहते हैं।
5- E-MAIL पता लिखकर Invite Authors पर क्लिक करें। इससे संबंधित व्यक्ति के पास एक ई—मेल चला जाएगा जिसमें उसको Invitation को Accept और Reject करने का विकल्प मिलेगा। अगर वह व्यक्ति आपका Invitation Accept कर लेता है तो आपके नाम Permissions विकल्प में आपके नाम के साथ उस व्यक्ति का नाम भी दर्शित होने लगेगा।
6- प्रारंभ में स्वत: ही प्रत्येक व्यक्ति को Author ही बनाया जाता है जिसे आप Admin बना सकते हैं। एडमिन बनने पर वह व्यक्ति आपके ब्लॉग का पूर्णत: मालिक होगा। किसी भी व्यक्ति को जोड़ सकेगा, हटा सकेगा, ब्लॉग कस्टोमाइज कर सकेगा। हो सकता है आपको भी हटा दे।
इस प्रकार से आप अपने ब्लॉग में नये Author या Admin जोड़ सकते हैं। अगर जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ शेयर कीजिए।

0 Response to "How to add an person to your blog as Admin or Author"
Post a Comment