ब्लॉग की पोस्ट्स ऐसे लिखनी चाहिए तभी मिलता है Adsense Approval. जानिए क्या है पोस्ट लिखने का तरीका ??
हर कोई चाहता है कि उसका ब्लॉग अच्छा चले और उससे काफी आमदनी होती रहे। यह तभी संभव होता है जब आपके ब्लॉग का मोनेटाइजेशन होता है। हालांकि इंटरनेट की दुनिया में काफी मोनेटाइजेशन नेटवर्क हैं पर हमारी ख्वाहिश होती है कि हम सबसे अधिक पेमेंट देने वाले मोनेटाइजेशन नेटवर्क (Google Adsense, Media.net, Infolinks, Audience Network etc.) के माध्यम से अपना ब्लॉग मोनेटाइज करें। इन सुप्रसिद्ध नेटवर्क की एप्रूवल के लिए हमें इनके योग्यता संबंधी मापदण्ड को फॉलो करना होता है। इनमें एक मापदण्ड यह भी होता है कि आपके ब्लॉग के आर्टिकल्स मानक रूप में होने चाहिए।
क्या है ARTICLES, POSTS का मानक रूप ?
मानक रूप से तात्पर्य है कि आपके ब्लॉग के आर्टिकल्स ऐसे होने चाहिए जो पब्लिक/यूजर्स को पसंद आएं। उन्हें पढ़ने या देखने में यूजर्स दिलचस्पी दिखाते हों। संक्षेप में कहा जाए तो आपके ब्लॉग का टाइटल, ब्लॉग के कंटेंट्स से मैच होने चाहिए और ब्लॉग आर्टिकल में उसी तरह की फोटो, वीडियो भी होनी चाहिए। चलिए तो आपको बता देते हैं कि आपको आखिर कैसे लिखना है पोस्ट्स ताकि आपको मिले तत्काल एप्रूवल। यहां पर टॉपिक वाइज कुछ टिप्स दिए जा रहे हैं जिनको फॉलो करके आप बेहतर पोस्ट लिख सकते हैं।
No Copyright Content
No Copyright Content से तात्पर्य है कि आपको किसी के बेवसाइट या ब्लॉग से पोस्ट्स, Photo, Video कॉपी नहीं करना है। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको Google Adsense Approval मिले या न मिले पर कॉपीराइट स्ट्राइक जरूर मिल सकती है। इसलिए कोशिश कीजिए कि आप अपनी पोस्ट्स में Copyright Content (Photo, Video, Text etc) का प्रयोग न करें। कॉपीराइट फ्री फोटो वीडियो प्राप्त करने के लिए यहां पर क्लिक करें।
Media (Photo, Videos) का प्रयोग करें।
अगर विजिटर्स को अपने ब्लॉग के आर्टिकल्स पढ़ने के लिए आकर्षित करना है तो Content के साथ हमें Media जैसे फोटो, वीडियो इत्यादि का प्रयोग करना चाहिए। Content के हिसाब से ही Media का प्रयोग किया जाए तो बेहतर रहता है। अगर आपको Adsense Approval चाहिए तो आपके पोस्ट्स में Media होना जरूरी है। आप चाहें तो अपने आर्टिकल्स में सुझाए गए टिप्स, जानकारी को वीडियो के रूप में पोस्ट्स में Embed कर सकते हैं।
आकर्षक Thumbnail का प्रयोग करें।
आपकी पोस्ट कैसी है, उसके Content कैसे हैं, पोस्ट में क्या बताया जा रहा है, इन सारे प्रश्नों की जानकारी विजिटर्स को Thumbnail से ही मिलती है। इसलिए अपनी पोस्ट्स का Thumbnail ऐसा बनाइए जो विजिटर्स को न केवल आकर्षित कर सके बल्कि एक ही झलक में यह बता सके कि पोस्ट किस पर आधारित है। स्मरण रखें कि पोस्ट Content के अनुरूप ही Thumbnail बनाया जाए। किसी भी तरह से भ्रामक Thumbnail का उपयोग करना आपके विजिटर्स को Confuse तो करेगा ही साथ ही साथ आपको Adsense Approval में समस्या आ सकती है।
Contents नैतिकता से परे न हों।
अगर आप विचारक, कहानीकार अथवा लेखक हैं और अपने ब्लॉग के माध्यम से अपने विचार अथवाा कहानी को अभिव्यक्त करते हैं तो आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि आपके लेखों की भाषा नैतिक हो अर्थात् आपके लेखों में किसी जाति, धर्म अथवा समुदाय के बारे में अनर्गल वार्ता अथवा भड़काउ तथ्य लेख न हों। किसी प्रकार की अपमानजनक टिप्पणी न हों। इसी प्रकार से अगर आप कोई टेक्नीकल ब्लॉग या वेबसाइट चलाते हैं तो आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि आपके ब्लॉग आर्टिकल्स में किसी कंपनी, सॉफ्टवेयर इत्यादि का व्यवसायिक नुकसान सम्मिलित न हो। अर्थात् आपके पोस्ट में क्रेकिंग, हैकिंग या किसी कंपनी अथवा सॉफ्टवेयर के बुराई जैसे तथ्य सम्मिलित न हों।
अगर इन बिन्दुओं का अनुसरण करते हुए आप अपने ब्लॉग पर पोस्ट्स लिखते हैं तो यकीन मानिए आपको Adsense Approval अवश्य मिलेगा। एक बात और, जब तक आपके ब्लॉग पर मानक रूप से लिख गए 15 से 20 पोस्ट्स न हों कृपया तब तक Adsense के लिए आवेदन करना उचित नहीं होगा। इसलिए यह सुनिश्चित किया जावे कि आपके ब्लॉग पर 15 से 20 पोस्ट हों।

0 Response to "Articles Format for Monetization | Adsense Approval"
Post a Comment