How to Hide Comment Box in Blogger Page

क्या आप ब्लॉगर के पेज पर कमेंट्स बॉक्स को नहीं दिखाना चाहते ??? तो इस प्रक्रिया को अपनाइए ...

अगर आपने गूगल ब्लॉगर पर ब्लॉग बनाया है तो उसमें कुछ आर्टिकल्स तो बनाए होंगे और हो सकता है कि आप प्रतिदिन आर्टिकल्स लिखते हों। आर्टिकल्स विभिन्न विषय पर आधारित होते हैं जो 'न्यू पोस्ट' विकल्प पर क्लिक कर बनाए जाते हैं। लेकिन पेज की क्या भूमिका है यह क्यों जरूरी है।

पेज हमारे ब्लॉग में स्टेटिक होते हैं और जब इन्हें ब्राउज किया जाता है तो यह पूर्ण रूप में हमारे सामने आते हैं जबकि पोस्ट्स शॉर्ट रूप में हमें दर्शित होते हैं जिन पर क्लिक करने पर ही वह पूर्ण रूप में हमारे सामने आते हैं। यह जानकारी आप जिस पर पढ़ रहे हैं, वह भी एक पोस्ट है।

पेज सामान्यत: About, Terms, Privacy, Contact आदि विषयों पर होते हैं। ब्लॉगर पर जब पेज बनाए जाते हैं तो इनमें स्वत: ही कमेंट्स बॉक्स मिल जाता है लेकिन आप चाहें तो इसे Hide कर सकते हैं। चलिए बताते हैं कैसे ..लेकि उससे पहले जान लेते हैं कुछ आवश्यक बातें -

कमेंट्स क्या है ??
जब आप किसी पोस्ट को लिखते हैं तो उस पोस्ट के बारे में यूजर्स/रीडर्स अपनी अभिव्यक्ति, टीका—टिप्पणी करते हैं, इन टीका—टिप्पणी को ही कमेंट्स कहा जाता है। यह इसलिए आवश्यक होते हैं ताकि यह पता चल सके कि आपके लेख के प्रति रीडर्स का क्या दृष्टिकोण है।

क्या कमेंट्स जरूरी हैं ?
एक नजरिए से देखा जाए तो हमें कमेंट्स बॉक्स की सुविधा यूजर्स को देनी चाहिए ताकि उनके विचारों से, उनके सुझावों से और सवालों से हम अवगत हो सकें और उनकी इच्छानुसार अपनी सेवाओं में बढ़ोत्तरी कर सकें। यदि कोई यूजर किसी प्रकार की समस्या से परेशान है तो उसका भी निदान आप उपलब्ध करा सकें।

लेकिन यह पूरी तरह जरूरी भी नहीं हैं अगर आप चाहते हैं कि आप के पोस्ट केवल जानकारी देने के लिए हैं, उसके संबंध में आप किसी भी प्रकार की टीका—टिप्पणी सुनने के लिए तैयार नहीं हैं तो आप कमेंट्स सुविधा को बन्द कर सकते हैं।

कैसे करेंगे बन्द ??
अगर आप किसी पोस्ट या पेज पर कमेंट्स नहीं चाहते हैं तो आप उस पेज पर या पोस्ट पर कमेंट्स बन्द करने के लिए नीचे दी गई प्रक्रिया को अपनाइए —
1- सबसे पहले उस पेज को एडिट करें​, जिस पर आपको कमेंट्स बॉक्स Hide करना है।
2- उसके बाद दाहिने तरफ दिख रहे 'पोस्ट सेटिंग' विकल्प का चयन करें।
3- उसमें आपको 5 विकल्प मिलेंगे — Labels, Published On, Permalink, Location, Search Description & Options. इनमें से आपको सबसे अंतिम विकल्प 'आॅप्शन' का चयन करना है।
4- इसमें आपको Reader comments का विकल्प मिलेगा जिसमें आपको Don't allow, hide existing विकल्प का चयन करना है और उसके बाद Done पर क्लिक करना है।
5- इसके बाद आपको पेज को अपडेट/सेव करना है। इसके बाद आप संबंधित पेज को देख सकते हैं रीफ्रेश करने पर आपके पेज से कमेंट्स बॉक्स गायब हो जाएगा।

इस प्रक्रिया को फॉलो करके आप अपने ब्लॉग के पेज से कमेंट्स बॉक्स को गायब यानि छिपा सकते हैं। इतना ही नहीं आप किसी भी पोस्ट पर भी इसी तरह से कमेंट्स बॉक्स को छिपा सकते हैं। 
advertisement

0 Response to "How to Hide Comment Box in Blogger Page"

Post a Comment

sponsored